स्कूलों में शीतकालीन अवकाश निरस्त, रेगुलर लगेगी क्लास, जारी हुआ आदेश

स्कूलों में शीतकालीन अवकाश निरस्त, रेगुलर लगेगी क्लास, जारी हुआ आदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने पूर्व में घोषित शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) को निरस्त कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 25 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक स्कूलों (Schools) का शीतकालीन अवकाश घोषित किया था| जिसे निरस्त करने के आदेश बुधवार को जारी कर दिया गया है| । यह आदेश कोविड 19 के चलते नियमित कक्षाएं बन्द रहने के कारण बोर्ड और स्थानीय विद्यार्थियों के शिक्षकों से सीधे संवाद के लिए जारी किया गया है।

इस आदेश के बाद केवल 25 दिसंबर क्रिसमस के अवसर पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी, शेष सभी दिन नियमित कक्षाओं का संचालन होगा। जारी आदर्श में कहा गया कि 4 मार्च को जारी आदेश जारी कर विद्यार्थियों/शिक्षकों के लिए 25 दिसंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन राज्य शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए घोषित शीतकालीन अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है।

ताकि कोविड-19 के संक्रमण के कारण मार्च 2020 से नियमित कक्षाएं बंद रहने के कारण बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों का शिक्षकों से सीधे संवाद के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध हो सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews