युवक कांग्रेस चुनाव का कार्यक्रम जारी, 24 और 25 नवंबर को दाखिल होंगे नामांकन

युवक कांग्रेस चुनाव का कार्यक्रम जारी, 24 और 25 नवंबर को दाखिल होंगे नामांकन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में युवक कांग्रेस के चुनाव (Youth Congress election) के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। हालाँकि मतदान (Voting) की तारीख अभी सामने नहीं आई है, इसकी घोषणा बाद में होगी| नामांकन दाखिल करने की तारीख 24 व 25 नवंबर तय की गई है। वहीं आवेदनों की स्कूटनी तथा आपत्ति 26 नवंबर को और 28 नंवबर को चुनाव चिंन्ह आवंटित किए जाएंगे।

सात साल बाद प्रदेश में युवक कांग्रेस के चुनाव होने जा रहे हैं| साल 2013 में युवक कांग्रेस के चुनाव हुए थे और तब से अब तक कुणाल चौधरी ही युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2018 में विधानसभा चुनाव और फिर 2019 में लोकसभा चुनाव की वजह से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव टाल दिए गए| जिसके बाद कोरोना के चलते चुनाव प्रक्रिया रोकी गई थी| अब चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है|

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में युवा नेता आगर से विधायक एवं एनएसयूआई के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी समेत कुछ दिग्गज नेता पुत्रों के नाम भी चर्चा में है| युवक कांग्रेस चुनाव के लिए मतदान किस दिन होगा उसका अभी ऐलान नहीं किया गया है और जल्द ही मतदान की तारीख भी घोषित किए जाने की बात कही जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews