बुरहानपुर की बेटी ने बढ़ाया मान, खजुराहो नृत्य समोराह में होंगी सम्मानित

बुरहानपुर की बेटी ने बढ़ाया मान, खजुराहो नृत्य समोराह में होंगी सम्मानित

बुरहानपुर, शेख रईस। जिले की बेटी ने सभी का मान बढ़ाया है। खजुराहो नृत्य समारोह (Khajuraho dance festival) 2021 में बुशरा अम्बरीन को उनके द्वारा बनाई गई पेंटिग (painting) के लिए सम्मान (prize) से नवाजा जायेगा। खजुराहो में उस्ताद अल्लाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार एवं प्रदशनी 2020-21 में बुरहानपुर ज़िले की बेटी स्थानीय जयस्तंभ निवासी बुशरा अम्बरीन की पेंटिग के लिए उन्हें दत्तात्रेय दामोदर देवललीकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें अनटाइटल्ड कैटेगरी की श्रेणी में अकादमी द्वारा राज्य स्तर पर दिया जा रहा है।

बुशरा अम्बरीन को यह पुरस्कार 20 फरवरी को आयोजित होने वाले खजुराहो नृत्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इसके अंतर्गत सम्मान राशि 51 हज़ार रुपये और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बुशरा अम्बरीन ने बताया कि उन्हे ये पुरस्कार अनटाइटल्ड कैटेगरी में मिला है। इस सम्मान के लिए उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। साथ ही अपने गुरु नंदकिशोर जी एवं  परिजनों को भी इसका श्रेय दिया है। बुशरा अम्बरीन अभी फाइन आर्ट में मास्टर्स कर रही हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews