बुरहानपुर में कंटेनमेंट एरिया में ड्रोन और सीसीटीवी से नजर, घरों में मुहैया कराई जाएगी आवश्यक वस्तुएं

बुरहानपुर में कंटेनमेंट एरिया में ड्रोन और सीसीटीवी से नजर, घरों में मुहैया कराई जाएगी आवश्यक वस्तुएं

बुरहानपुर/शेख रईस

बुरहानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद प्रशासन के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ साथ मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी काफी मशक्कत करनी पड़ी रही है। दाऊदपुरा काली फाटक क्षेत्र को कंटेमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है और प्रशासन द्वारा यहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ रोजमर्रा की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। इसी के साथा क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी से नजर भी रखी जा रही है।

बुधवार को नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र यादव ने दाऊदपूरा के कंटेनमेंट क्षेत्र में अतिआवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिये लोगों की सहायता से वालंटियर टीम गठित की जो क्षेत्र में लोगों की ज़रूरी वस्तुओ की आपूर्ति में मदद करेंगी। CSP देवेंद्र यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अतिआवश्यक चीजों को कमी न हो इस हेतु प्रतिदिन किराना समान, दवाई, दूध, सब्जी, बेकरी आइटम की डिलिवरी के लिए प्रयास किया गया है। इसके लिये सम्बंधित दुकानदारों द्वारा थोक व्यापारी से निर्धारित समय में सामान बुलाकर निगम की गाड़ी के द्वारा पहुंचाया जाएगा। इसके बाद विक्रेताओं द्वारा क्षेत्र वासियों को उक्त वस्तुओं की डिलीवरी की जाएगी।

इसी के साथ लोगों से घर के अंदर रहने की अपील भी की जा रही है। नियमों को तोड़ने वालों पर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी अनावश्यक रूप से क्षेत्र में नही घूमे अन्यथा उनके खिलाफ करवाई की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews