
बुरहानपुर/शेख रईस
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिट (ex minister archana chitnis) ने लोगों से कोरोना (corona) का मजबूती से सामना करने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होने एक वीडियो (video) जारी कर कहा है कि थोड़ी सी असावधानी के कारण शहर भी कोरोना से प्रभावित हो गया है, लेकिन अब हमें और कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करना होगा।
उन्होने कहा कि अगर हमें आशंका होती है कि कोई लक्षण नजर आ रहे हैं तो हमें स्वयं अपना टेस्ट कराना चाहिए। उन्होने कहा कि स्व अनुशासन में रहते हुए हमें इसे छिपाना नहीं बल्कि इसका सामना करना है। उन्होने कहा कि हमें मिलकर इस बीमारी से लड़ना और जीतना है इसीलिए उन्होने सभी से नियमों का पालन कर इस कठिन समय से निकलने के लिए एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

