कलेक्टर के लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा आमरण अनशन

कलेक्टर के लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा आमरण अनशन

शेख रईस/बुरहानपुर। आदिवासी बहुल नेपानगर क्षेत्र के वनों में पेड़ो की अवैध कटाई, अवैध अतिक्रमण हटाने के विरोध में और बुरहानपुर में गांधी प्रतिमा स्थल पर धरने पर बैठे शिवेसना संभाग प्रमुख आशीष शर्मा ने शनिवार को कलेक्टर के लिखित आश्वसन के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त किया।

जिला कलेक्टर ने मध्यस्थता करते हुए वन मंत्री उमंग सिंगार और प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट से फोन पर हुई बातचीत के बाद आशीष शर्मा को लिखित आश्वासन दिया, जिसके उन्होने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के तौर पर एसडीएम कासीराम बड़ोले, नेपानगर उपमंडल अधिकारी भी कलेक्टर के साथ धरना स्थल पर मौजूद थे। अपना अनशन समाप्त करने के बाद आशीष शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा लिखित पत्र प्राप्त हुआ है कि एक माह के अंदर हमारी मांगों का निराकरण कर दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews