MP के इस ऑरेंज जोन जिले में फिर मिले 8 कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 56

MP के इस ऑरेंज जोन जिले में फिर मिले 8 कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 56

शेख रईस।बुरहानपुर।

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) के बुरहानपुर(burhanpur) में कोरोना मरीजों(corona patients) की संख्या बढ़ती ही जा रही है बुरहानपुर में अब कोरोना की संख्या 50 के पार पंहुच गई है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शहर में 10 मई तक कर्फ्यू(curfew) लगा दिया गया है। साथ ही कंटेन्मेंट क्षेत्र(contentment area) में टिन बेरिकेड्स लगा कर सील कर दिया गया है।

इसी बीच बुरहानपुर में कोरोना पॉजिटिव(corona positive) मरीजों अब 56 तक पंहुच गई है।  देर रात आई रिपोर्ट में 8 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ विभाग के अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह वर्मा ने की है। जिसमे 5 पुरूष एवं 3 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसमें एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की भी रिपोर्ट भी शामिल है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिंह शेरा के परिवार के लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुरहानपुर में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इधर प्रदेश का आंकड़ा भी 3300 के करीब पहुंच गया है।लगातार बढती मरीजों की संख्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।वही लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews