“किन्नर महापंचायत” कलश यात्रा निकालकर की देश की खुशहाली समृद्धि की कामना

“किन्नर महापंचायत” कलश यात्रा निकालकर की देश की खुशहाली समृद्धि की कामना

बुरहानपुर। शेख रईस।

मध्यप्रदेश के जिले में बुरहानपुर मे पहली बार ‘‘किन्नर सम्मेलन‘‘ का अयोजन किया जा रहा है जो कि करीब एक पखवाडे चलने वाले इस आयोजन मे देश भर से सैकडो किन्नर शामिल हो रहे है। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमे किन्नरो की महा पंचायत का आयोजन किया जाता है, जिसमे किन्नरो के लिए नियम कायदे बनाए जाते है, सोमवार को देश भर से आए किन्नरो ने बुरहानपुर की सडको पर कलश यात्रा निकाली, जिसमे संगीत की धुनो के साथ ही यह लोग झूमते, गाते, नृत्य करते नजर आए इस दौरान बुरहानपुर विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह ने भी कलश यात्रा में शिरकत कर देशभर से आये किन्नरों से भेंट की।

किन्नर महा पंचायत की प्रवक्ता शकीला बाई ने बताया कि इस कलश यात्रा मे देशभर मे खुशहाली, सुख समृद्धी के साथ ही आम जनो के परिवारो के लिए भी दुआ की जाती है, बुरहानपुर सहित आस पास के जिलो मे किन्नरो का यह आयोजन आमजनो के बीच चर्चा की विषय भी बना हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews