
BURHANPUR NEWS : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित सूफी संत हज़रत शाह भिकारी के अस्तने के पास स्थिति उतावली नदी में 12 रबी उल अवल यानी मिलादुन्नबी की शाम में सामुहिक रूप से मुस्लिम समाज जन मगरिब की नमाज अता करते आ रहे है।
उतावली नदी पर मगरिब की सामूहिक नमाज
बुरहानपुर मे आज भी शाही पेश इमाम इकराम उल्ला बुखारी ने उतावली नदी पर मगरिब की सामुहिक नमाज पढ़ाई इस दौरान नदी में ज्यादा पानी होने के कारण अधिक सतर्कता बरती गई प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
[dgv_vimeo_video id=”869236368″]
देश की तरक्की ओर अमन सुकून की दुआ
उतावली नदी के दोनों किनारों पर करीब 50 हज़ार से ज्यादा लोगो ने अपने रब की बारगाह में सर झुका कर इबादत की बुरहानपुर के शाही पेश इमाम बुखारी साहब ने मगरिब की नमाज अदा कराई। शाही इमाम ने देश की तरक्की ओर अमन सुकून की दुआ के साथ ही लोगो देश भर के मुसलमानों की बेहतरी के लिए दुआएं की।
