ड्यूटी पर तैनात जवानों का हालचाल जानने बुलेट पर निकले CSP

ड्यूटी पर तैनात जवानों का हालचाल जानने बुलेट पर निकले CSP

बुरहानपुर/शेख रईस

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में लॉक डाउन प्रथम चरण के प्रभावी क्रियान्वयन के बाद
लॉक डाउन के दूसरे चरण में भी प्रशासन कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहता है। इसके लिए सभी सीमाओं को सील कर लॉक डाउन तोड़ने वाले के खिलाफ करवाई भी की जा रही है। लेकिन इस लॉक डाउन में मुस्तेदी से अपनी डयूटी निभा रहे पुलिस जवानों के लिए SP बीएस.बिरदे ASP महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा अपने जवानों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

पिछले दिनों बुरहानपुर में डयूटी निभा रहे जवानों के लिए विभाग द्वारा पॉइंट टू पॉइंट कैफेटेरिया वैन की शुरुआत की गई थी जो भी पूरे प्रदेश में अभिनव पहल है। इसी के साथ शुक्रवार शाम को बुरहानपुर CSP देवेंद्र यादव ने ट्रैफिक सूबेदार हेमंत पाटीदार के साथ बुलेट पर सवार होकर शहर में पॉइंट टू पॉइंट जाकर लॉक डाउन में डयूटी निभा रहे पुलिस जवानों से मुलाकात की।

CSP देवेंद्र यादव ने बताया कि हमारा उद्देश्य लॉक डाउन में डयूटी कर रहे जवानों के उत्साहवर्धन है इसीलिये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पॉइंट टू पॉइंट उनसे मिल कर उनके हालचाल जानने की शुरूआतरु की गई है। उनसे कैफेटेरिया वैन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बात की गई साथ ही ड्यूटी के साथ साथ जवानों को दिए कोरोना से बचने टिप्स भी बताए। वहीं ट्रॉफिक सूबेदार हेमंत पाटीदार ने कहा शहर में पॉइंट टू पॉइंट डयूटी पर तैनात जवानों से चर्चा की गई किसी भी समस्या आने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से सपंर्क करने की हिदायत दी गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews