Hindi News

1 जुलाई से देश में होंगे 6 बड़े बदलाव, लागू होंगे नए नियम, महंगा होगा ट्रेन टिकट, बंद होगी कई बैंकिंग सुविधा, पढ़ें पूरी खबर 

Published:
जुलाई में कई बदलाव होने जा रहे हैं। बैंकिंग और रेलवे से जुड़े कई नए नियम भी लागू होने जा रहे हैं। इसका असर आमजन पर पड़ेगा। आइए जानें नागरिकों के लिए क्या-क्या बदल जाएगा?
1 जुलाई से देश में होंगे 6 बड़े बदलाव, लागू होंगे नए नियम, महंगा होगा ट्रेन टिकट, बंद होगी कई बैंकिंग सुविधा, पढ़ें पूरी खबर 

वित्तीय मामलों के लिए जुलाई का महीना काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। इस लिस्ट में रेलवे, बैंकिंग, पैन कार्ड इत्यादि शामिल हैं। इसका प्रभाव ग्राहकों के जेब पर भी पड़ेगा। कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कुछ सुविधाएं बंद करने जा रहे हैं। डेबिट कार्ड यूजर्स पर भी बोझ बढ़ सकता है। ट्रेन से सफर भी महंगा होने वाला है। जून मास खत्म होने में बस 5 दिन का समय बाकी है। इसलिए आमजन को इन बदलाव की जानकारी पहले से होनी चाहिए।

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों को निर्धारित करती हैं। 1 जुलाई को नए रेट का ऐलान हो सकता है। एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में उतार-चढ़ाव देखते को मिल सकता है। जून में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में 25 रूपये की कमी आई थी।

बैंकिंग से जुड़े नए नियम (1 July New Rules)

  • बैंकिंग सेक्टर में कई बदलाव 1 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं। आरबीआई के निर्देशानुसार क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) के जरिए किया जाएगा। वर्तमान में 8 बैंक की बीबीपीएस की सुविधा ऑफर करते हैं। इसका प्रभाव बिल डेस्क, CRED और अन्य प्लेटफार्म पर पड़ेगा।
  • आईसीआईसीआई बैंक ने डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन से संबंधित नियमों में भी संशोधन किया है। यदि कोई व्यक्ति एक महीने में दूसरे बैंक के एटीएम 3 बार से अधिक पैसे निकालता है, तो उसे प्रत्येक  वित्तीय ट्रांजेक्शन 23 और गैर-वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए 8.50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से संबंधित नियमों में बदलाव किया हैम जो 1 जुलाई से लागू होंगे। ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजेक्शन पर एक महीने में 10,000 रुपये से अधिक होने पर 1% शुल्क लगेगा। रिवार्ड प्वाइंट्स का लाभ भी नहीं मिलेगा। हालांकि चार्ज की लिमिट 4,999 रुपये से अधिक नहीं होगी। वॉलेट में 10,000 रुपये से अधिक पैसे ऐड करने के लिए एक प्रतिशत तक चार्ज का भुगतान करना होगा। निर्धारित सीमासे अधिक यूटिलिटी बिल होने पर एक प्रतिशत तक चार्ज लगेगा। फ्यूल, रेंट और एजुकेशन ट्रांजेक्शन के लिए सीमा तय की गई है।

रेलवे ने किए कई बदलाव, जान लें 3 नियम

  •  1 जुलाई से केवल आधार सत्यापित यूजर्स तत्काल टिकट कर पाएंगे। एजेंट को पहले 30 मिनट तक टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से जोड़ना होगा।
  • करीब 5 साल बाद ट्रेन टिकट के कीमतों में इजाफा किया गया है। एसी मेल के लिए एक रुपए प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया जाएगा। एसी क्लास में 2 प्रति किलोमीटर अधिक भुगतान करना होगा। हालांकि 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए सेकंड क्लास यात्रा और मासिक सीजन टिकट की किराए में कोई भी संशोधन नहीं किया गया है। नई कीमतें 1 जुलाई से प्रभावी होंगी।
  • भारतीय रेलवे ने भी नियम बदल दिए हैं। आईआरसीटीसी पोर्टल या मोबाइल ऐप पर ट्रेन टिकट बुक करने के लिए ओटीपी सत्यापन किया जाएगा। हालांकि नियम 15 जुलाई से लागू होगा।

नया पैन कार्ड बनवाने के पहले जान लें ये नियम 

पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है, जो 1 जुलाई से लागू होगा। अब आधार के बिना नया पैन कार्ड नहीं बनवा सकता। इसके अलावा 31 दिसंबर 2025 तक सीबीडीटी ने आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख तय की है। इसके बाद पेनल्टी भरनी पड़ सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews