2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोट बदलने की तारीख आगे बढ़ी, RBI द्वारा सर्कुलर जारी, पढ़ें पूरी खबर

2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोट बदलने की तारीख आगे बढ़ी, RBI द्वारा सर्कुलर जारी, पढ़ें पूरी खबर

2000 Rupee Note Update: 2000 रुपये के नोट पर बड़ी अपडेट सामने आई है। इन नोटों को बदलने की तारीख को आगे बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दिया गया है। इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सर्कुलर भी जारी किया है। सरकार के इस फैसले का लाभ उन लोगों को होगा, जिन्होंने अब तक 2000 रुपये के नोट एक्सचेंज नहीं किया है। बता दें कि इससे पहले नोट बदलने कि अंतिम तिथि 30 सितंबर शाम 4 बजे थी। हालांकि एटीएम में केवल शनिवार रात 12 बजे तक ही नोट को बदला जा सकता है।

7 अक्टूबर के बाद कैसे वापस होंगे नोट?

7 अक्टूबर तक यदि कोई किसी कारण नोट नहीं बदल पाता है तो वह आरबीआई के क्षेत्रीय ऑफिस में जाकर यह कार्य पूरा कर सकता है। बैंक और उनकी शाखाओं में नोट को एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है। अगले आदेश तक देश के 19 आरबीआई इश्यू ऑफिस में यह सुविधा उपलब्द होगी। नागरिकों को पोस्ट के जरिए 19 आरबीआई इश्यू ऑफिस में 2000 रुपये  के नोटों को बदल सकते हैं। जिसके बाद नागरिकों के खाते में पैसा वापस मिल जाएगा।

बैंक के पास वापस आए इतने नोट

हाल ही जारी किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार 19 मई, 2023 तक देशभर में करीब 3.56 लाख करोड़ वैल्यू के 2000 रुपये नोट सर्कुलेट हो रहे थे। अब तक बैंक के पास 3.42 लाख रुपये आ चुके हैं। वहीं 1.49 लाख रुपये ही मार्केट में 29 सितंबर तक उपलब्ध रहें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews