Hindi News

एक साल के FD पर 8.25% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट लागू, यहाँ जानें डिटेल 

Published:
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। नए इंटरेस्ट रेट प्रभावी हो चुके हैं। अधिकतम 8.5% ब्याज मिल रहा है।
एक साल के FD पर 8.25% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, नए रेट लागू, यहाँ जानें डिटेल 

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के FD के लिए नए इंटरेस्ट रेट प्रभावित हो चुके हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 120 महीने के डिपॉजिट पर 3.25% से लेकर 8% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। उनके लिए ब्याज दर 3.75% से लेकर 8.50% है

बैंक 18 महीने के एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहा है। 60 महीने के टेन्योर पर भी आकर्षक ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है।

एक साल के एफडी पर मिलेगा कितना ब्याज (Yes Bank FD) 

बैंक एक साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों 7.75% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% इन्टरेस्ट मिल रहा है। एक साल 1 दिन से लेकर 18 महीने से कम के डिपॉजिट पर 7.75% ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 8.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 2 से तीन साल के टेन्योर पर भी बैंक 7.5% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से एफडी की ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 14 दिन-3.25%
  • 15 से 45 दिन- 3.70%
  • 46 से 90 दिन -5%
  • 91 से 120 दिन- 5%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 271 दिन- 6.25%
  • 272 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल – 7.75%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 18 महीने से कम- 7.75%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने से कम- 7.75%
  • 24 महीने से लेकर 36 महीने से कम- 7.25%
  • 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम- 7.25%
  • 60 महीने- 7.25%
  • 60 महीने 1 दिन से लेकर 120 महीने या इससे अधिक- 7%

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews