आज भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में आज 100 अंकों की गिरावट के चलते कारोबार 81,700 के स्तर पर दिखाई दिया, जबकि निफ्टी में आज 20 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते कारोबार 25,050 के स्तर पर नजर आया। आज के कारोबार के दौरान एफएमसीजी, आईटी और मेटल सेक्टर में अच्छी तेजी देखी गई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में आज गिरावट नजर आई है, जबकि 14 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, एनर्जी सेक्टर में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
आज सेंसेक्स ने अपने कामकाज की शुरुआत 81,900 के स्तर पर की थी। आज सेंसेक्स का सबसे ऊंचा स्तर 82,009 रहा है, जबकि निचला स्तर 81,667 दर्ज किया गया। निफ्टी के कामकाज पर नजर डालें तो आज निफ्टी ने अपना कामकाज 25,074 के स्तर से शुरू किया। निफ्टी ने आज का ऊंचा स्तर 25,120 और निचला स्तर 25,024 बनाया है।
ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें
ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो आज चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.24% की तेजी के साथ 3,930 के स्तर पर कामकाज कर रहा है, जबकि कोरिया के कॉस्पी में आज राष्ट्रीय अवकाश के चलते बाजार बंद है। वहीं जापान के निक्केई में आज 1.41% की तेजी के साथ कारोबार 48,405 के स्तर पर नजर आया है। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स आज 26,819 के स्तर पर फ्लैट कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इससे पहले 8 अक्टूबर को अमेरिका का डॉव जोन्स भी 46,01 के स्तर पर फ्लैट कारोबार के साथ बंद हुआ था, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 1.12% और एस एंड पी 500 में 0.58% की तेजी दर्ज की गई थी।
बीते दिन कैसा था बाजार?
वहीं बीते दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कामकाज बंद हुआ था। 8 अक्टूबर, बुधवार को सेंसेक्स ने 153 अंकों की गिरावट लेकर 81,773 के स्तर पर अपना कामकाज बंद किया था, जबकि निफ्टी ने भी 62 अंकों की गिरावट लेकर 25,046 के स्तर पर कारोबार समाप्त किया था। दरअसल, बीएसई स्मॉल कैप में 223 अंकों की गिरावट के साथ 52,966 और बीएसई मिडकैप में 344 अंकों की गिरावट के साथ 45,852 के स्तर पर कामकाज बंद हुआ था। निफ्टी के टॉप गेनर में बीते दिन टाइटन, इंफोसिस और टीसीएस शामिल रहे, जबकि टॉप लूज़र में टाटा मोटर्स, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस शामिल रहे।
हालांकि देखना होगा कि दिन के कारोबार के दौरान बाजार किस तरफ करवट लेता है। गुरुवार के दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं और दिन में कारोबार हरे निशान में लौट सकता है। जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर को बीते दिन के स्टेटमेंट में विदेशी निवेशकों ने 81 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 330 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की थी।






