95 साल पहले ऐसी होती थी बच्चों की मोटर व्हील कार, देखिये वीडियो

95 साल पहले ऐसी होती थी बच्चों की मोटर व्हील कार, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बच्चों के लिए आज बाज़ार में तरह तरह के खिलौने हैं। गुड्डे गुड़िया, सॉफ्ट टॉय, रिमोट कार, रोबोट से लेकर जाने क्या क्या सेगमेंट हैं। इनमें से एक है बच्चों की मोटर गाड़ी, जिसमें बैठकर उन्हें बहुत मजा आता है। आज बच्चों के एक से बढ़कर एक मोटर कार उपलब्ध है। इनमें मेन्युअल, बैटरी वाली या फिर रिमोट चलित तरह तरह की कारें शामिल है।

बालों को झड़ने से रोक देते हैं पान के पत्ते, ऐसे बनाना होगा हेयर मास्क

लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हर किसी के लिए ऐसे खिलौने लेना आसान नहीं था। पहली बात तो ये कि तब इतनी वैरायटी भी मौजूद नहीं थी और जो थी वो अफोर्ड करना हर किसी के बस में नहीं होता था। ऐसे समय में कई बच्चे टायर दौड़ाते हुए भी बचपन का मजा लेते देखे गए और कई ने तो हाथ गाड़ी, ठेला गाड़ी जैसे वाहनों पर भी खूब राइड ली। कुछ साल पीछे लौटें तो देखते हैं कि बचपन भले ही बहुत सहूलतों और सामानों से भरा न हो, लेकिन उसमें मौज मस्ती की कोई कमी नहीं थी।

आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें साल 1927 की एक बच्चा मोटर गाड़ी दिख रही है। आज से 95 साल पहले भी बच्चों के लिए इतनी आधुनिक गाड़ी बनाई जाती थी, ये देखना सुखद है। इसमें नजर आ रहा है कि एक टायरनुमा गाड़ी है और उसी के अंदर बच्चे के बैठने और चलाने के लिए स्पेस बना हुआ है। बच्चा इस व्हील के अंदर बैठा है और इस गाड़ी को चला रहा है। पीछे पीछे उसकी सुरक्षा के लिए एक शख्स दौड़ रहा है। इस मोटर व्हील का डिजाइन बहुत ही अनोखा है और उस समय के हिसाब से ये गाड़ी बहुत अच्छी तरह से डिजाइन की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews