देखिए मुहूर्त ट्रेडिंग का शुभ समय? कब होगा BSE और NSE में कारोबार, पढ़ें यह खबर

मुहूर्त ट्रेडिंग के शुभ समय को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। आज इस खबर में हम आपको मुहूर्त ट्रेडिंग का शुभ समय बताने जा रहे हैं, जिससे आप अति शुभ समय में शेयर खरीद सकें।
देखिए मुहूर्त ट्रेडिंग का शुभ समय? कब होगा BSE और NSE में कारोबार, पढ़ें यह खबर

दिवाली का समय शेयर बाजार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। दरअसल इस शुभ समय में निवेशकों द्वारा अपनी किस्मत आजमाई जाती है। दिवाली से पहले बाजार में तेजी निवेशकों में भी उत्साह भर देती है। इस शुभ अवसर पर चुनिंदा शेयरों में निवेशक पोजीशन बनाते हैं, जिससे उन्हें बड़ा मुनाफा हो सके। ऐसे में निवेशकों को शुभ मुहूर्त की तलाश रहती है। आज इस खबर में हम आपको ट्रेडिंज का शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं।

दरअसल इस बार दिवाली (अमावस्या) की तिथि 2 दिन रहने वाली है। 31 तारीख को भी दिवाली मनाई जा रही है, जबकि 1 नवंबर को भी दिवाली मनाई जा रही है। वहीं सरकारी कैलेंडर के अनुसार दिवाली 1 नवंबर की रहने वाली है। ऐसे में मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को होने वाली है।

यहां जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग का समय:

1 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE शाम को एक घंटे का स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित करने जा रहा है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि जो इस समय में शेयर खरीदता है उसकी किस्मत चमकती है और मुनाफा देती है। ऐसे में आप भी इस शुभ समय में ट्रेडिंग कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार NSE द्वारा शुक्रवार, 1 नवंबर, 2024 को शाम 6:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक का समय विशेष दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के लिए चुना गया है। इस दौरान कई निवेशक लार्ज कैप शेयरों पर फोकस करते हैं।

क्या होता है मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र?

जानकारी दे दें कि शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र एक पारंपरिक ट्रेडिंग सत्र माना जाता है। इस दौरान बाजार सिर्फ एक घंटे के लिए खुला रहता हैं। दिवाली के इस शुभ समय में व्यापारियों और निवेशकों को नई शुरुआत के रूप में व्यापार करने का मौका मिलता है। मुहूर्त ट्रेडिंग में जमकर खरीदारी की जाती है। इस समय में निवेशक नए खाते खोलते हैं क्योंकि इसे नई शुरुआत के रूप में भी देखा जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews