IPO News: निवेशकों में लिए सुनहरा मौका, आज खुल गया गया Avalon Technologies का आईपीओ, जानें डिटेल्स

IPO News: निवेशकों में लिए सुनहरा मौका, आज खुल गया गया Avalon Technologies का आईपीओ, जानें डिटेल्स

Avalon Technologies IPO: एवलॉन टेक्नोलॉजिस का आईपीओ अपने निर्धारित समय पर खुल चुका है। यदि आप भी ग्रे मार्केट में निवेश करने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। इनिशियल ऑफरिंग के तहत कंपनी 865 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का टारगेट रहती है। निवेशक 6 अप्रैल तक इसमें दांव लगा पाएंगे।

कंपनी ने कुल 19,839,450 शेयरों को जारी किया है। जिसमें से 320 करोड़ रुपये के 73,339,450 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया है। वहीं 545 करोड़ रुपये के शेयरों को ऑफर ऑफ सेल के तहत जारी किया गया है।

प्रोमोटर्स की पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 51.24 फीसदी है। Kunhamed Bicha उर भास्कर श्रीनिवासन कंपनी के प्रोमोटर्स हैं। आज सुबह 10:26 बजे दे बिडिंग शुरू हो चुकी है। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी और समाग्री सहायक कंपनियों के सभी बकाया और कुछ हिस्से का पुनर्भुगतान किया जाएगा। साथ ही कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति और समान्य उद्देश्यों के लिए इस रकम का इस्तेमाल किया जाएगा।

आईपीओ का फिक्स्ड प्राइस बैंड 415 रुपये से लेकर 436 रुपये है। प्रत्येक निवेशक एक लॉट की बोली लगा सकते हैं। प्रत्येक लॉट में 34 शेयरों को शामिल किया गया है। इश्यू की लिस्टिंग 18 अप्रैल को बीएसई और एनएसई पर होगी।

Avalon Technologies Limited एक फुली इन्टीग्रेटेड इलेक्टोनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज़ कंपनी है। जिसकी स्थापना साल 1999 में हुई थी। बता दें कि प्री-प्लेसमेंट के कारण आईपीओ की साइज़ में 160 करोड़ की गिरावट हुई है। करीब 75% ऑफर्स क्वालिफाइड इन्स्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं NII बायर्स के लिए 15% और रीटेल इन्वेस्टर्स के लिए 10% रिजर्व है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews