एसबीआई समेत कई बैंकों ने किया Credit Card के नियमों में बड़ा बदलाव, ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर, पढ़ें पूरी खबर

Credit Card New Rules

Credit Card New Rules: क्रेडिट कार्ड  ग्राहकों को एक लिमिट के भीतर उधार लेने की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके कई फायदे होते हैं। इसके जरिए खरीदी और पेमेंट के बीच ग्रेस पीरियड भी मिलता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदला बदलाव किया है। एक्सिस बैंक ने नए नियम आज यानि 4 मार्च से लागू भी कर दिए हैं।

एक्सिस बैंक के नए नियम

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए प्रत्येक रेन्टल लेनदेन पर 1% का सरचार्ज लगाया जाएगा। इसकी सीलिंग लिमिट 1500 रुपये है। साथ ही विदेशों में जहां भी पंजीकृत भारतीय मर्चेन्ट पार्टनर हैं, वहाँ इंडियन करेंसी में होने वाले लेनदेन पर 1%+टैक्स लगेगा।

आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड नियम

इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन किया है। बैंक के वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक एक तिमाही के दौरान 35000 रुपये से अधिक के खर्च पर ही एक कंप्लीमेंट्री लाउंज की सुविधा मिलेगी।

एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड नियम

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड के ड्यू कैलकुलेशन के नियमों में बदलाव किया है। अब न्यूनतम Due Amount “मिनिमम राशि जीएसटी+ EMI राशि+100% शुल्क+5% फाइनेंस चार्ज+रिटेल खर्च+ओवरलिमिट राशि” के बराबर होगा। नए नियम 15 मार्च 2024 से प्रभावी होंगे।

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड नियम

HDFC बैंक ने हाल ही में अपने रिगेलिया और मिलेनिया क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया था। बैंक ने एयरपोर्ट लाउंज को सीमित कर दिया है। एक तिमाही में एक लाख या इससे अधिक खर्च करने पर भी कंप्लीमेंट्री लाउंज की सुविधा मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews