Bank Account Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए बस करें ये 6 काम, सुरक्षित रहेगा खाता, कोई नहीं चुरा पाएगा आपका पैसा

bank account fraud

Bank Account Fraud: आज के दौर में ज्यादातर लोग डिजिटल पेमेंट करना पसंद करते हैं। तकनीकी विकास तेजी से हो रहा है। आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के जमाने में जहां सुविधाएं बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। आपकी छोटी-सी गलती और स्कैमर्स आपका बैंक अकाउंट कर सकते हैं। साइबर ठग आपके बैंक खाते में अलग-अलग तरीकों से सेंध लगाकर आपके पैसे चुरा सकते हैं। इन दिनों मनी म्यूल स्कीम के मामले सामने आ रहे हैं। जहां ठगों का गैंग अलग-अलग सोर्स से पैसे चुराते हैं। कुछ उपायों को आजमाकर आप अपने बैंक अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं-

बैंक अकाउंट डिटेल्स साझा करने से बचें

अपना अकाउंट डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य जरूर संवेदनशील जानकारी किसी से भी साझा न करें। किसी भी अनजान वेबसाइट पर बैंक अकाउंट डिटेल्स को दर्ज न करें। ईमेल या फोन नंबर के जरिए अपने अकाउंट डिटेल्स को साझा करने से भी बचें।

ट्रांजेक्शन पर रखें नजर

बैंक अकाउंट ट्रांजेक्शन पर नजर रखें। कोई भी असामान्य गतिविधि (जैसे ही बड़ी राशि का ट्रांसफर या विथ्ड्रॉल) होने पर इसकी शिकायत अपने बैंक या प्रासंगिक कानून प्रवर्तन प्राधिकरण से तुरंत करें।

बैंक के सुविधाओं का उठायें लाभ

ज्यादातर बैंक फ्रॉड को रोकने के लिए टूल्स और सिस्टम की सुविधा प्रदान करते हैं, जिसका लाभ उठाकर आप अपने  अकाउंट को स्कैम से बचा सकते हैं।

जॉब ऑफर्स को लेकर रहें सतर्क

स्कैमर्स जॉब का झांसा देकर ठगी को अंजाम देते हैं। यदि किसी अनजान सोर्स से आया जॉब ऑफर पैसों के लेनदेन से जुड़ा हो तो इनसे सावधान रहें।

सही नंबर को करें अकाउंट से लिंक

अपने बैंक अकाउंट से ऐसे नंबर को लिंक करें जो एक्टिव हो। ताकि सही समय पर अपडेट मिलती रहे।

ओटीपी न करें साझा

फोन पर आए ओटीपी को शेयर करने से बचें। यह स्कैम का कोई तरीका हो सकता है। आरबीआई बैंक कर्मचारियों से भी ओटीपी साझा न करने की सलाह देता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews