Hindi News

March Bank Holidays: फटाफट निपटा लें जरूरी काम, मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ सकता है असर

Written by:Pooja Khodani
Published:
Bank Holiday In March 2026: मार्च का महीना लग चुका है। इस महीने में होली, ईद और राम नवमी जैसे त्योहारों के साथ ही साप्ताहिक अवकाश रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के चलते 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं जिसके चलते बैकिंग संबंधित कामों पर असर पड़ सकता है।
March Bank Holidays: फटाफट निपटा लें जरूरी काम,  मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ सकता है असर

मार्च 2026 में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों के चलते बैंकों में छुट्टियों की भरमार होने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) की आधिकारिक सूची के मुताबिक, इस महीने अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में कुल मिलाकर लगभग 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी जिससे आप कुछ काम कर सकेंगे। एटीएम और डेबिट कार्ड लेन-देन भी चालू रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने 31 मार्च 2026 मंगलवार को वित्तीय वर्ष (Financial Year 2025-26) का अंतिम दिन होने के चलते बैंक हॉलिडे को कैंसिल कर दिया है। पहले यह दिन महावीर जयंती के कारण कुछ राज्यों में बैंक छुट्टी के रूप में सूचीबद्ध था लेकिन अब RBI के नए निर्देश के बाद बैंक इस दिन खुले रहेंगे। RBI के निर्देशों के अनुसार, सरकारी लेन-देन (Tax payments, GST आदि) को संभालने वाली बैंक शाखाएं इस दिन खुली रह सकती हैं।

जानिए किस तरह तय होती हैं बैंक की छुट्टियां

भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। साथ ही क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी। सभी राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं।

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  1. ​2 मार्च (सोमवार): होलिका दहन होने के कारण लखनऊ और कानपुर में बैंक बंद
  2. 3 मार्च (मंगलवार): होली/ धुलेंडी/ डोल जात्रा (गंगटोक, विजयवाड़ा, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, देहरादून, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और गुवाहाटी)।
  3. ​4 मार्च (बुधवार): होली/ धुलेटी (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इंफाल, इटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला)।
  4. ​13 मार्च (शुक्रवार): चापचर कुट (मिजोरम में क्षेत्रीय अवकाश)।
  5. ​17 मार्च (मंगलवार): शब-ए-कद्र (जम्मू और श्रीनगर में अवकाश)।
  6. ​19 मार्च (गुरुवार): गुड़ी पड़वा / उगादी महोत्सव/तेलुगु नववर्ष दिवस/पहला नवरात्र (बेलापुर, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा )
  7. ​20 मार्च (शुक्रवार): ईद-उल-फितर (रमजान)/जुमात-उल-विदा (जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाज)
  8. ​21 मार्च (शनिवार): रमजान ईद (ईद-उल-फितर) (कोच्चि, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा छोड़कर बाकी शहरों के बैंक बंद रहेंगे)।
  9. ​26 मार्च (गुरुवार): श्री राम नवमी (अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला)।​
  10. 27 मार्च: श्री राम नवमी (भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा )
  11. 31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची)।

​साप्ताहिक अवकाश (शनिवार और रविवार)

​महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे:

  1. 1 मार्च: रविवार
  2. ​8 मार्च: रविवार
  3. ​14 मार्च: दूसरा शनिवार
  4. ​15 मार्च: रविवार
  5. ​22 मार्च: रविवार
  6. ​28 मार्च: चौथा शनिवार
  7. ​29 मार्च: रविवार

बैंक बंद होने पर ग्राहक इन सेवाओं की ले सकते है मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
  • जिस भी बैंक में आपका खाता हो उस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध मिलती है।
  • पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • इसके अलावा ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews