ये सरकारी बैंक 300 दिन के एफडी पर दे रहा 7.80% तक ब्याज, 31 अक्टूबर तक उठायें लाभ, कहीं छूट न जाएं मौका

bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट को ज़ीरो रिस्क इनवेस्टमेंट प्लान माना जाता है। 7 दिन से 10 वर्षों के इसमें निवेश किया जा सकता है। अलग-अलग टेन्योर पर बैंक ब्याज भी अलग देते हैं। वर्तमान में पब्लिक सेक्टर का इंडियन बैंक खास एफडी स्कीम चला रहा है। जिसमें एक साल के कम के एफडी पर अधिकतम 7.80% ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम का लाभ केवल 31 अक्टूबर तक उठाया जा सकता है। यदि आप इस फेस्टिव सीजन में एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

एफडी स्कीम के बारे में

इंडियन बैंक के इस स्कीम का नाम इंड सुप्रीम 300 दिन (Ind Supreme 300 Days) है। इस प्लान को 1 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया था और अब कुछ दिनों में बंद होने जा रहा है। इस स्पेशल एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.05%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% और अति वरिष्ठ यानि सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.80% ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें 5000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये का निवेश किया जा सकता है।

इस एफडी स्कीम का भी उठा सकते हैं लाभ

यह पब्लिक सेक्टर बैंक 400 दिनों की खास एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। इसका नाम इंड सुपर 400 दिन (Ind Super 400 Days) है। 31 अक्टूबर तक इसमें निवेश कर सकते हैं। इस एफडी स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 7.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिल रहा है। इसमें 10000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये का निवेश किया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews