देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने शुरू की स्पेशल FD स्कीम, लोन समेत मिलेगा कई सुविधाओं का लाभ, जानें डीटेल

Special FD Scheme

Special FD Scheme: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। एसबीआई ने नई एफडी स्कीम शुरू की है। जिसके तहत कई सुविधाओं का लाभ ग्राहकों को मिलेगा। इस स्कीम का नाम ग्रीन रूपी टर्म डिपॉजिट (Green Rupee Term Deposit) है। बैंक ने इस स्कीम को ग्रीन एक्टिविटी और एनवायरमेंट फ़्रेंडली प्रोजेक्ट के लिए फंड्स् जुटाने के उद्देश्य के साथ शुरू की है।

कितने दिन के एफडी पर मिलेगा कितना ब्याज?

स्कीम के तहत ग्राहकों को तीन अलग-अलग टाइम डिपॉजिट की सुविधा मिलेगी, जिसके लिए ब्याज दरें भी अलग हैं। 1111 दिन के डिपॉजिट पर 6.65%, 1777 दिन के लिए टेन्योर पर 6.65% और 2222 दिन के एफडी पर 6.40% ब्याज मिल रहा है।

कौन और कैसे उठा सकता है लाभ?

स्कीम का लाभ केवल भारतीय ही नहीं बल्कि NRI और NRO भी उठा सकते हैं। फिलहाल यह बैंक के शाखाओं में उपलब्ध होगी। एसबीआई के बयान अनुसार जल्द ही स्कीम योनो और इंटरनेट बैंकिंग सर्विस के लिए भी उपलब्ध होगी।

मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ

एसजीआरटीडी के तहत ग्राहकों को प्री-मैच्योर विथ्ड्रॉल की अनुमति होगी। लोन या ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ भी मिलेगा। इनकम टैक्स नियमों के तहत TDS लागू होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews