आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले इन 3 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें अब कितना होगा मुनाफा

Bank FD

Bank FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एमपीसी बैठक (RBI MPC Meeting) 6 दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जो 8 दिसंबर 2023 को समाप्त होगी। इस दौरान रेपो रेट समेत देश के अर्थव्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे पहले कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Interest Rates) के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। इस लिस्ट में बंधन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड शामिल हैं।

साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड

प्राइवेट सेक्टर के South Indian Bank Limited ने एफडी के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। 94 वर्ष पुराने बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी में बदलाव किया है। 7 दिन से लेकर 66 महीने के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 2.90% से लेकर 7.40% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अधिक ब्याज मिल रहा है।

South Indian Bank FD

आईसीआईसीआई बैंक

प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में बदलाव किया है। नई दरें 5 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। 2 करोड़-5 करोड़ रुपये के एफडी में बदलाव किया गया है। 7 दिन से लेकर 5 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.75% से लेकर 7.25% ब्याज मिल रहा है।

ICICI Bank FD

बंधन बैंक

इस प्राइवेट लेंडर बैंक ने भी एमपीसी बैठक से पहले 2 करोड़ से कम के एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 दिन से 10 वर्ष के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 5.85%  ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से लेकर 6.60% ब्याज मिल रहा है। 500 दिनों के स्पेशल एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.85% इन्टरेस्ट मिल रहा है।

Bandhan Bank FD

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews