Bank FD: ये तीन बैंक 3 साल के एफडी पर दे रहे हैं 9% तक ब्याज, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, यहाँ देखें लिस्ट

bank fd

Bank FD: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके बावजूद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वर्तमान में विभिन्न बैंक अलग-अलग प्रकार के एफडी टेन्योर पर अलग ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कई बैंक तीन साल के एफडी पर 9 फीसदी तक इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक फिलहाल 2 से 3 साल की एफडी पर आम नागरिकों को 8.6 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 9.1 फीसदी है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर तगड़ा ब्याज दे रहा है। 1001 से लेकर 1095 दिनों की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं आम नागरिकों के लिए ब्याज दरें 8% है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल की एफडी पर अच्छा ब्याज ऑफर कर रहा है। 1000 से लेकर 1503 दिनों के एफडी पर आम नागरिकों को 8.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.85 फीसदी ब्याज दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews