Bank FD: ग्राहकों की हुई चांदी, इस बैंक ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज, अब होगा ज्यादा मुनाफा, इतनी हैं नई दरें 

bank fd

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत के लिए सेविंग्स अकाउंट से बेहतर विकल्प माना जाता है। एफडी में सुरक्षित रिटर्न और अकर्षक ब्याज मिलता है। कई ऐसे बैंक हैं, जो वर्तमान में शानदार इंटरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। Yes Bank ने हाल ही में 2 करोड़ से कम राशि वाली एफडी योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह देश के प्रमुख बैंकों में एक है। बैंक द्वारा नई दरें प्रभावी भी हो चुकी है।

यस बैंक वर्तमान में अलग-अलग अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी स्कीम पर 3.75 फीसदी से लेकर 825 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार 7-14 दिन के एफडी पर बैंक 3.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं 15-45 दिनों की एफडी पर 3.70 फीसदी ब्याज मिल रहा है। सबसे अधिक ब्याज 18 महीने से लेकर 36 महीनों से कम वाली एफडी मिल रहा है। इंटरेस्ट रेट 8.25 फीसदी है।

46 से 90 दिनों की एफडी पर 4.10 फीसदी, 91 से 180 दिनों की एफडी पर 4.75 फीसदी, 181 से 271 दिनों की एफडी पर 6 फीसदी और 271 से 1 साल की एफडी पर 6.25 फीसदी का ब्याज बैंक द्वारा ग्राहकों को दिया जा रहा है। 36 से 120 महीनों की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज का लाभ मिलेगा। बैंक 18 महीने से 3 साल की एफडी स्कीम पर 6.75 फीसदी और 1 साल से 18 महीनों की एफडी पर 7.50 फीसदी इंटरेस्ट दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews