बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो फटाफट निपटा लें, क्योंकि 14 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश, दूसरा व चौथा शनिवार, होली के साथ-साथ प्रमुख पर्व-त्योहार शामिल हैं। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी जिससे आप कुछ काम कर सकेंगे। एटीएम और डेबिट कार्ड लेन-देन भी चालू रहेंगे।
जानिए किस तरह तय होती हैं बैंक की छुट्टियां
भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। साथ ही क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी। सभी राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं।
14 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक कब-कब और कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे…
- 14 फरवरी: दूसरा शनिवार
- 15 फरवरी: रविवार (महाशिवरात्रि)
- 18 फरवरी: सिक्किम (लोसार पर्व, तिब्बती नववर्ष के रूप में भी जाना जाता है)
- 19 फरवरी: महाराष्ट्र (छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती)
- 20 फरवरी: अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम (राज्य स्थापना दिवस)
- 22 फरवरी: रविवार
- 28 फरवरी: चौथा शनिवार
- 1 मार्च: रविवार
- 3 मार्च: होलिका दहन
- 4 मार्च : धुलेंडी
- 8 मार्च: रविवार
बैंक बंद होने पर ग्राहक इन सेवाओं की ले सकते है मदद
- बैंक की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
- जिस भी बैंक में आपका खाता हो उस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध मिलती है।
- पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।
- इसके अलावा ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
- पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।





