Bank Holiday: इस राज्य में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, अक्षय तृतीया पर रहेगी छुट्टी, निपटा लें जरूरी काम, देखें लिस्ट

मई महीने में 14 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। 10 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर कई बैंक बंद रहने वाले हैं । आरबीआई ने लिस्ट भी जारी कर दी है।
bank holiday 2026

Bank Holiday 2024: 10 मई को अक्षय तृतीया या अखा तीज मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। यह दिन सोने और चांदी की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इस अवसर पर कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई ने छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। जिसके मुताबिक शुक्रवार को सिर्फ एक राज्य में ही बैंक बंद रहेगा। ज्यादातर राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। हालांकि इसे बाद देशभर के सभी बैंक लगातार 2 दिन बंद रहने वाले हैं। यदि आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम करवाना है तो जल्द से जल्द निपटा लें।

इन राज्य में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी हॉलिडे लिस्ट के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन बेंगलुरू में सभी बैंक बंद रहेंगे। 11 मई को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए देशभर के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। 12 मई को रविवार होने के कारण भी बेंगलुरू समेत देशभर के अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ऑनलाइन सेवाएं और एटीएम कैश विथ्ड्रॉ सेवाएं जारी रहेगी।

12 मई के बाद इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

23 अप्रैल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अगरतला, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, आइजोल, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में बैंकों का अवकाश रहेगा। 16 मई को गनटोक के सभी बैंक बंद रहेंगे। 19 मई को रविवार है। 20 मई को मुंबई और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे।

मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक 

  • 1 मई- मजदूर दिवस (Labour Day)
  • 7 मई-लोकसभा चुनाव
  • 8 मई- रबिन्द्रनाथ टैगोर जयंती
  • 10 मई- अक्षय तृतीया
  • 13 मई-लोकसभा चुनाव
  • 16 मई-राज्य दिवस
  • 20 मई-लोकसभा चुनाव
  • 23 मई बुद्ध पूर्णिमा
  • नजरुल जयंती/लोकसभा चुनाव 25 मई
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews