Bank Holiday : फटाफट निपटा लें जरूरी काम, 28 मई से 20 जून के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम होंगे प्रभावित!

May/June Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए, क्योंकि आज शनिवार 27 मई से 15 जून के बीच 6 दिन बैंक बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी, ऐसे में कस्टमर्स की सुविधा के लिए कुछ काम आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के पूरा कर सकते हैं।

ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी

इसके अलावा ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है।पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं। UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

27 मई से 15 जून के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  1. 27 मई, 2023- चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  2. 28 मई, 2023- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक में अवकाश रहेगा।
  3. 4 जून – रविवार ,पूरे देश के बैंक में अवकाश रहेगा।
  4. 10 जून- महीने का दूसरा शनिवार है, बैंकों में छुट्टी रहेगी
  5. 11 जून- रविवार अवकाश रहेगा।
  6. 15 जून- रज संक्रांति , मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे।
  7. 18 जून-रविवार अवकाश रहेगा।
  8. 20 जून- रथ यात्रा , ओडिशा और मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews