बैंक की छुट्टियां 2026: जल्द निपटा लें जरूरी काम, 5 से 26 अप्रैल के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कामों पर पड़ेगा असर!

April Bank Holidays 2026: दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इस महीने 11 अप्रैल को दूसरा और 25 अप्रैल को चौथा शनिवार पड़ रहा है जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 5, 12, 19 और 26 अप्रैल को रविवार होने के कारण देशभर में अवकाश रहेगा।
bank holiday 2026

अगर बैंक से संबंधित कोई भी काम है, तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अप्रैल की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, इस महीने त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई दिन बैंक बंद रहेंगे। इस अवधि में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, दूसरा और चौथा शनिवार और साप्ताहिक अवकाश शामिल है। बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स और UPI सेवाएं जारी रहेंगी। एटीएम और डेबिट कार्ड लेन-देन भी चालू रहेंगे, जिसके जरिए आप अपने बिना किसी रुकावट के अपने जरुरी काम निपटा सकते हैं। आइए जानते हैं किस दिन किस राज्य या शहर में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे….

किस तरह तय होती हैं बैंक की छुट्टियां

  • भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं।
  • राज्य सरकार की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी रहती हैं।
  • क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं।
  • एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी।
  • सभी राज्यों की बैंक छुट्टियां स्थानीय मान्यताओं और पर्व-त्योहारों के आधार पर अलग-अलग दिनों को होती हैं।

आइए जानते हैं अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • ​5 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​11 अप्रैल (शनिवार): दूसरा शनिवार
  • ​12 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती / बैसाखी/तमिल नववर्ष, विशु।
  • ​15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस, अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम।
  • ​16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू, असम व पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में।
  • ​19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​20 अप्रैल (सोमवार): अक्षय तृतीया/ बसव जयंती, बेंगलुरु और कुछ अन्य राज्यों।
  • ​21 अप्रैल (मंगलवार): गरिया पूजा, अगरतला व त्रिपुरा के क्षेत्रों में क्षेत्रीय अवकाश।
  • ​25 अप्रैल (शनिवार): चौथा शनिवार, देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • ​26 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते हैं मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
  • जिस भी बैंक में आपका खाता हो उस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध मिलती है।
  • पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • इसके अलावा ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews