Bank Loan: ये 4 बैंक कम ब्याज दर में दे रहे हैं होम लोन, कम है प्रॉसेसिंग फीस, यहाँ देखें लिस्ट

EPFO

Bank Loan Interest Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में किए गए बदलाव का असर सीधा लोन के ब्याज दरों पर पड़ता है। रेपो दर में वृद्धि होने पर होम लोन, पर्सनल लोन और अन्य प्रकार के लोन की ब्याज दरों को बढ़ा देता है। कई बैंकों द्वारा रेपो रेट के साथ फ्लोटिंग दर का उपयोग करने का ऑप्शन चुना गया है।

यदि आप घर बनाने की योजना बना रहे हैं और लोन लेना चाहते हैं। तो कई ऐसे बैंक है जो वर्तमान में मार्केट से कम ब्याज दर और और प्रोसेसिंग फीस में होम लोन ऑफर कर रहे हैं। ऐसे ही बैंकों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी और अन्य कई बैंक शामिल हैं।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

एचडीएफसी बैंक होम लोन पर न्यूनतम 8.45 फीसदी और अधिकतम ब्याज 9.85 फीसदी ब्याज ले रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पब्लिक सेक्टर बैंक “पंजाब नेशनल बैंक”  होम लोन पर न्यूनतम 8.86 फीसदी और अधिकतम 9.45 ब्याज ले रहा है।

इंडियन बैंक (Indian Bank)

इंडियन बैंक इंडियन बैंक वर्तमान में होम लोन पर अधिकतम 9.9 फीसदी और न्यूनतम 8.5 फीसदी ब्याज ले रहा है।

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)

इंडसइंड बैंक होम लोन पर न्यूनतम 8.5 फ़ीसदी और अधिकतम 9.75 फीसदी ब्याज ले रहा है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News लोन लेने या किसी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews