Hindi News

बैंक की छुट्टियां 2026: 6 से 31 जनवरी के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
January Bank Holidays 2026: बैंक बंद होने के चलते चेकबुक व पासबुक समेत कई बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी जिससे आप डिजिटल लेन-देन कर सकेंगे।
बैंक की छुट्टियां 2026: 6 से 31 जनवरी के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

अगर आप इस महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, जनवरी में विभिन्न राज्यों में त्योहारों, दूसरा-चौथा शनिवार और साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर कुल 16 दिन तक बैंक बंद रहेंगे, बाकी दिनों में बैंक खुलेंगे रहेंगे। इनमें से कई छुट्टियां क्षेत्रीय स्तर पर होंगी, जो अलग-अलग राज्यों के त्योहारों पर निर्भर करती हैं।

बैंक बंद होने के चलते बैंकिंग संबंधित कई सेवाएं ( (पासबुक अपडेट, कैश/चेक जमा, डिमांड ड्राफ्ट, केवाईसी) प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी, जिससे डिजिटल लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बैंक में किस तरह तय होती हैं छुट्टियां

आपको बता दें कि भारत में बैंक की छुट्टियों में राष्ट्रीय अवकाश (राजपत्रित अवकाश) व सरकारी अवकाश (राज्य/केंद्र) शामिल हैं। राज्य सरकार की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं, जबकि केंद्र सरकार की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी रहती हैं। साथ ही क्षेत्रीय छुट्टियां किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होती हैं। एक राज्य में किसी दिन अवकाश होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे राज्य में भी छुट्टी होगी। भारत में बैंक सामान्यतः पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

आइए जानते हैं जनवरी 2026 में किस-किस शहर में किन-किन कारणों से बैंक बंद रहने वाले हैं-

  1. 1 जनवरी : आईजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, इटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग, नव वर्ष दिवस और गान-नगई
  2. 2 जनवरी : आईजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (नव वर्ष)
  3. 3 जनवरी : हजरत अली के जन्मदिन, लखनऊ (स्थानीय अवकाश)
  4. 4 जनवरी : साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
  5. 10 जनवरी : दूसरा शनिवार (बैंक बंद)
  6. 11 जनवरी : साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
  7. 12 जनवरी : कोलकाता, स्वामी विवेकानंद जन्मदिन
  8. 14 जनवरी : अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और इटानगर, मकर संक्रांति और माघ बिहू
  9. 15 जनवरी : बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा, उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति
  10. 16 जनवरी : तिरुवल्लुवर दिवस, चेन्नई
  11. 17 जनवरी : उझावर तिरुनाल त्योहार, चेन्नई
  12. 18 जनवरी : साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
  13. 23 जनवरी : अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन/सरस्वती पूजा/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी
  14. 24 जनवरी: चौथा शनिवार (बैंक बंद)
  15. 25 जनवरी : साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
  16. 26 जनवरी : गणतंत्र दिवस, पूरे देश में

बैंक बंद होने पर ग्राहक इन सेवाओं की मदद ले सकते हैं

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक की छुट्टियों का कोई असर नहीं होता है।
  • जिस भी बैंक में आपका खाता हो, उस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध मिलती है।
  • पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे, पेटीएम (Google Pay, phonePe, paytm) आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • इसके अलावा ग्राहक स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए भी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

नोट: ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपने शहर की स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में जानकारी पता कर लें, क्योंकि भारत में बैंक छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक ऐप पर भी ताजा अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews