आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले इन 5 बैंकों ने दिया तोहफा, बढ़ाया FD पर ब्याज, मिल रहा तगड़ा रिटर्न, चेक करें रेट 

कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में दो सरकारी, दो प्राइवेट और एक स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल है। आइए जानें कौन-सा बैंक वर्तमान में कितना ब्याज ऑफर कर रहा है?
bank fd

भारतीय रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय एमपीसी बैठक 4 फरवरी से 7 फरवरी तक चलेगी। रेपो रेट में रेपो रेट में बदलाव की संभावना है। इससे पहले देश के कई से ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है।

इस लिस्ट में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों के साथ-साथ स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल। नए रेट प्रभावी हो चुके हैं। ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं।  सभी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। बता दें कि रेपो रेट में बदलाव का सीधा असर लोन और एफडी पर पड़ता है। रेपो दरों में वृद्धि होने से एफडी पर ब्याज भी बढ़ता है।

इन 2 सरकारी बैंकों ने बढ़ाया एफडी पर ब्याज

  • यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट प्रभावी कर दिए हैं। सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3.5% से लेकर 7।30% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% एक्स्ट्रा रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।
  • पंजाब नेशनल बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है। इस बैंक ने बैंक ने 506 दिन के टेन्योर पर मिलने वाले ब्याज दरों में इजाफा किया है। वर्तमान में सामान्य नागरिकों को से 6.7% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 303 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम को भी बैंक में लॉन्च किया है। 7 दिन से लेकर 10 साल के रेगुलर एफडी पर सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 3.5% और अधिकतम 7.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

इन प्राइवेट बैंकों ने किया ब्याज दरों में बदलाव

प्राइवेट सेक्टर के  एक्सिस बैंक और कर्नाटक बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम के  एफडी पर 3% से लेकर 7.25% ब्याज दे रहा है। वहीं कर्नाटक बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3.50% और अधिकतम 7.50% ब्याज दे रहा है।

इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी बदली ब्याज दरें

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी आरबीआई की एमसीसी बैठक से पहले एफडी के ब्याज दरों में बढ़ोत्तरीकी है। बैंक का सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 8. 80% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews