RBI Action: आरबीआई का बड़ा एक्शन, SBI समेत 3 सरकारी बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

RBI Action: आरबीआई का बड़ा एक्शन, SBI समेत 3 सरकारी बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

RBI Action: सितंबर में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक अब तक आरबीआई ने सहकारी बैंकों पर ही एक्शन लिया है। लेकिन इस लिस्ट में अब पब्लिक सेक्टर बैंक भी शामिल हो चुके हैं। केन्द्रीय बैंक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर 1.30 करोड़ का जुर्माना लगाया है, जो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। वहीं पंजाब और सिंध बैंक पर 1 करोड़ रुपये और इंडियन बैंक ने 1.62 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है। इसके अलावा आरबीआई ने फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (मुंबई) पर भी 8.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

ये है वजह

एसबीआई रिजर्व बैंक द्वारा “ऋण और एडवांस- वैधानिक और अन्य प्रतिबंध और इंटा ग्रुप लेनदेन और एक्सपोजर के प्रबंधन” जारी किए गाइडलाइन का अनुपालन करने में विफल रहा। वहीं पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा “जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता निधि योजना, 2014 बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 26ए परिचालन गाइडलाइन” से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया गया। इंडियन बैंक केन्द्रीय बैंक द्वारा “लोन और एडवांस-वैधानिक और अन्य प्रतिबंध” पर जारी किए गए दिशानिर्देशों और केवाईसी से जुड़े नियमों का अनुपालन करने में विफल रहा।

क्या ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

आरबीआई को सभी बैंकों द्वारा की गई खामियों का पता जांच के दौरान चला। जिसके बाद इन बैंकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। प्रतिक्रिया से असन्तुष्ट होने के बाद सेंट्रल बैंक ने मौद्रिक जुर्माना लगाने का निर्णय लिया। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई बैंकों के खामियों को देखते हुए की गई है। बैंकों और ग्राहकों के बीच हो रहे लेनदेन पर इसका कोई असर नहीं होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews