Yes Bank के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 1 दिसंबर बंद हो जाएगी यह सर्विस, जानें डिटेल

yes bank

Yes Bank Alert : यस बैंक के यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। 1 दिसंबर से बैंक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बैंक ने जानकारी दी है कि 1 दिसंबर से वह SMS के माध्यम से दी जाने वाली बैलेंस अलर्ट सर्विस को बंद कर रहा है, अबतक किसी पैकेज के तहत यूजर्स को बैलेंस अलर्ट की SMS सर्विस मिल रही है तो वह भी 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी।

राहत की खबर यह है कि अगर आपके सब्सिक्रिशन का समय अभी बचा है तो तब तक के लिए आपको यह SMS सर्विस मिलेगी।यस बैंक ने एक मैसेज जारी कर बताया कि ग्राहक बैंक की ऑनलाइन सुविधाओं जैसे यस मोबाइल, यस ऑनलाइन, यस रोबोट आदि का इस्तेमाल कर आप अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। आप अपनी सुविधा के मुताबिक SMS सर्विस कस्टमाइज कर सकते हैं, इसके अलावा आप SMS सर्विस के लिए रजिस्टर और बदलाव भी कर सकते हैं।

ऐसे करें रजिस्टर

  • Step 1 : अपने यस बैंक ग्राहक आईडी और पासवर्ड के साथ ऑनलाइन लॉग इन करें।
  • Step 2 : पृष्ठ के कोने पर स्थित मेनू पर क्लिक करें।
  • Step 3: प्रोफाइल मैनेज पर अलर्ट पर क्लिक करें।
  • Step 4: उस खाते का चयन करें जिसे आप संशोधित, पंजीकृत या अपंजीकृत करना चाहते हैं।
  • Step 5: अलर्ट के प्रकार का चयन करें।
  • Step 6: एक बार जब आप अलर्ट का चयन कर लेते हैं, तो इसे सेव करे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews