
Fall in share market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के समय गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 26 में लाल निशान दिखाई दे रहे है जबकि 4 में शुरूआती कामकाज के दौरान तेजी दर्ज की गई। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 300 अंक खिसक गया है। जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 73,400 पर शुरू किया। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 100 अंक नीचे फिसलकर अपना कारोबार 22,200 स्तर पर कारोबार शुरू किया।
शेयर बाजार में गिरावट के 3 बड़े कारण:
आज शेयर बाजार में तीन मुख्य कारणों के चलते गिरावट देखने को मिल रही है। एक, इजराइल-हमास युद्ध के बाद, ईरान और इजराइल के बीच तनाव बढ़ने से जियो-टेंशन बढ़ गया है। दूसरा, बाजार में तेज रैली के बाद, निवेशक कुछ प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं और मिड और स्मॉल कैप सेगमेंट में ओवरवैल्यूड हो गए हैं। और तीसरा, ग्लोबल बाजारों में कमजोर संकेतों के कारण, बाजार को नीचे खींचा गया है, जिसमें समाहित है कि US और अन्य बाजारों में कल करीब 1% की गिरावट देखने को मिली है।
वोडाफोन आइडिया (VI) ने की FPO की घोषणा:
वोडाफोन आइडिया (VI) ने वित्तीय संकट से निकलने के लिए 18,000 करोड़ रुपए की फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) की घोषणा की है, जो 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक खुली रहेगी। FPO के प्राइस बैंड को ₹10 से ₹11 के बीच में रखा गया है।
निवेशक एक लॉट में 1298 शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं, और अगर वे ₹11 प्रति शेयर के हिसाब से अप्लाई करते हैं तो उन्हें ₹14,278 निवेश करने होंगे।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

