इस तारीख को आएगा अब तक का सबसे बड़ा IPO, जानिए कब तक कर सकेंगे निवेश?

क्या आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं? यदि आप निवेश करते हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर है। दरअसल जल्द ही भारतीय शेयर बाजार के इतहास में सबसे बड़ा IPO आने वाला है।
आज से ओपन होगा डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का आईपीओ, 5 फरवरी को होगी लिस्टिंग

दक्षिण कोरिया की सबसे चर्चित कंपनियों में से एक ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) जल्द ही अपना IPO (इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग) लेकर आने वाली है। जानकारी के अनुसार यह 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खुला रहने वाला है। वहीं कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ से 25,000 करोड़ रुपये जुटाने का रखा गया है।

जानकारी के अनुसार अगर कंपनी ऐसा करने में सफल रहती है, तो आपको जानकारी हैरानी होगी कि यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में सबसे बड़ा आईपीओ होगा। वहीं इससे पहले सबसे बड़े आईपीओ के रूप में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास यह रिकॉर्ड था। जानकारी दे दें कि LIC ने 21,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। हालांकि अब लगता है कि हुंडई इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

जल्द आ सकता है आईपीओ

जानकारी के मुताबिक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ को हरी झंडी दिखा दी गई है। बता दें कि सेबी द्वारा कंपनी को ऑब्जर्वेशन लेटर भी जारी कर दिया गया है। जानकारी दे दें कि आईपीओ से पहले यह प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं हुंडई ने आईपीओ के लिए पहले ही ड्राफ्ट पेश कर दिया हैं, और अब संभावना जताई जा रही है कि आने वाले हफ्ते में कंपनी अपने आईपीओ का प्राइस बैंड घोषित कर सकती है।

जानिए महत्वूर्ण जानकारी:

दरअसल कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर का यह विशाल आईपीओ 14 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 16 अक्टूबर 2024 तक खुला रहने वाला है। वहीं इसके लिए निवेशक 16 अक्टूबर की तारीख तक आवेदन कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में आएगा, यानी कंपनी इसमें कोई नई इक्विटी शेयर जारी नहीं करने वाली है। वहीं इस ऑफर के तहत, हुंडई मोटर के प्रमोटर्स 142,194,700 शेयरों को बिक्री के लिए पेश करेंगे, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews