केनरा एचएसबीसी का धांसू पेंशन प्लान, मंथली इनकम के साथ मिलेगा बोनस का लाभ, लोन सुविधा भी उपलब्ध, जानें डीटेल

pension plan

Pension Plan: पेंशन रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा की गारंटी देता है। नौकरी और सैलरी के बिना भी लगातार इनकम मिलती है। जिससे वरिष्ठ नागरिक अपने आवश्यकताओं को बिना किसी के सामने हाथ फैलाएं पूरा कर पाते हैं। केनरा एचएसबीसी इंश्योरेंस सेक्टर का जाना-माना नाम है। इंश्योरेंस कंपनी विभिन्न प्रकार के पेंशन प्लान चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक “स्मार्ट मंथली इनकम प्लान” है।

प्लान के बारे में

Smart Monthly Income Plan निवेशकों को रेगुलर इनकम की गारंटी देने का दावा करता है। इसमें कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। इस लिस्ट में बोनस और लोन की फ़ैसिलिटी भी शामिल हैं। इसके अलावा लाइफ कवरेज का लाभ भी मिलता है। स्कीम में 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष आयु का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। मैच्योरिटी की उम्र कम से कम 43 और अधिकतम 80 होती है।

कितना और कब तक करना होगा निवेश?

पॉलिसी का टेन्योर 25 वर्ष का होता है। इसमें 15 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। निवेशक अपनी सहूलियत के हिसाब से वार्षिक या मंथली आधार पर प्रीमियम जमा कर सकते हैं। प्रीमियम की राशि पॉलिसिहोल्ड के आयु, इनकम और प्रीमियम पेमेंट मोड पर निर्भर करती है। न्यूनतम सम एश्यॉर्ड चयनित मंथली इनकम का 100 मल्टीपल होता है। इनकम की राशि भी निवेश पर निर्भर करती है। इसमें कम से कम 2000 रुपये मंथली इनकम का लाभ मिलता है।

कितना मिलता है लोन?

निवेशक पॉलिसी के आधार पर कम से कम 20 हजार रुपये का लोन ले सकता है। वहीं लोन की अधिकतम सीमा सरेंडर वैल्यू का 80% होता है। मंथली इनकम का लाभ उठाने वालों को लोन प्रदान नहीं किया जाता।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews