Petrol Diesel Price: आमजन को मिली राहत, केंद्र सरकार ने सस्ता किया पेट्रोल-डीजल, कीमतों में हुई भारी कटौती, 15 मार्च से प्रभावी होंगे नए रेट

petrol diesel prices

Petrol Diesel Price Cut: केंद्र सरकार ने 2 साल बाद पेट्रोल और डीजल के कीमतों में संशोधन किया है। गुरुवार को मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के भाव में 2 रुपये की कटौती की है। नए रेट 15 मार्च को सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगे। हालांकि ग्लोबल मार्केट में अभी भी क्रूड ऑयल की कीमत 84 डॉलर के पार है।

सरकार ने अचानक किया ईंधन के कीमतों में बदलाव

सरकार ने हाल ही में एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में 100 रुपये की कटौती की थी। जिसके बाद से ही आमजन पेट्रोल और डीजल पर राहत की उम्मीद लगाकर बैठे थे। सरकार ने ईधन में कटौती करने का निर्णय अचानक लिया है। इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा था कि सरकार पेट्रोल और डीजल के कीमतों में कटौती की कोई प्लानिंग नहीं कर रही है। राजस्थान सरकार द्वारा कीमतों में कटौती के बाद केंद्र सरकार ने यह घोषणा की है।

भोपाल में 106 रुपये तक पहुंचेगी पेट्रोल की कीमत

फिलहाल, देश के विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत भी अलग है। सबसे सस्ता पेट्रोल अंडामान और निकोबार में हैं। वहीं मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, मणिपुर, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये और डीजल का 96 रुपये के पार है। केंद्र सरकार के इन फैसले के बाद मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत 106-109 रुपये के बीच पहुँच जाएगी। एमपी के कुछ शहरों में पेट्रोल का भाव 111 रुपये प्रति लीटर के पार है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत शुक्रवार से घटकर 106 रूपये के आसपास पहुँच जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews