आज खुल गया Cosmic CRF का IPO, 16 जून तक दांव खेलने का मौका, इस दिन होगी लिस्टिंग, जानें जरूरी बातें

IPO Opens Today: कॉस्मिक सीआरएफ लिमिटेड वर्ष 2021 से कोल्ड रोल्ड स्टेनलेस सेक्शन का सप्लाइ अलग-अलग मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को कर रहा है। 14 जून यानि आज Cosmic CRF ने अपना आईपीओ खोल दिया है। निवेशक 16 जून तक दांव लगा पाएंगे। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का प्राइस बैंड 314 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति शेयर है।

आईपीओ का लॉट साइज़ 400 शेयर्स है और फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 60.13 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 1,82,000 शेयरों कॉ फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया है। इश्यू की लिस्टिंग बीएसई और एसएमई पर होगी। मार्केट मेकर पोर्शन 91,200 शेयर्स (5.01%) हैं। वहीं QIB के लिए 1.89%, NII के लिए 21.87% और रीटेल के लिए 71.24% शेयरों कॉ रिजर्व किया गया है।

मौजूदा निर्माण इकाई के विस्तार के वित्तपोषण, कार्यशील पूजी की आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कुछ असुरक्षित कर्जों के पुनर्भुगतान और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल करेगी।

आदित्य विक्रम बिरला कंपनी के प्रोमोटर हैं। प्री-शेयरों होल्डिंग 98.425% और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 72.52% है। Mas Services Limited आईपीओ का रजिस्ट्रार है। वहीं लीड मैनेजर Horizon Management Private Limited है।  21 जून को इश्यू का अलॉटमेंट होगा। 22 जून से रिफ़ंड प्रक्रिया शुरू होगी और 26 जून को आईपीओ की लिस्टिंग होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews