जनवरी 2026 में बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, इस सरकारी बैंक ने किया ऐलान

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदलने का ऐलान किया है। नया डॉमेस्टिक लाउंज एक्सेस प्रोग्राम पेश होने वाला है। यूजर्स को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
credit card rules

AI Generated Image

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एसबीआई ने डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में कुछ बदलाव (Credit Card Rules) किए हैं। जिससे संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। नए नियम 10 जनवरी 2026 से लागू होने वाले हैं। इसकी जानकारी उपयोगकर्ताओं को होनी चाहिए। लाउंज एक्सेस की सुविधा प्रोग्राम और शहर पर निर्भर करेगी। इस हिसाब से उन्हें टर्मिनल अलॉट किए गए हैं।

यह  बदलाव 1,499 रुपये और 2,999 रुपये सालाना फीस वाले सभी कार्ड पर लागू होंगे। जहां एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस प्रोग्राम को नेटवर्क पार्टनर मैनेज कर रहे हैं। एसबीआई ने डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज प्रोग्राम के लिए पात्र क्रेडिट कार्ड को दो सेट में बंटा गया है।

सेट-ए और बी में शामिल क्रेडिट कार्ड

सेट-ए में अपोलो एसबीआई कार्ड सिलेक्ट, बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन, क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड, लैंडमार्क रिवॉर्ड एसबीआई कार्ड सिलेक्ट, पेटीएम एसबीआई कार्ड सिलेक्ट और फोनपे एसबीआई कार्ड सिलेक्ट शामिल हैं। सेट-बी में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र एसबीआई कार्ड प्राइम, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया एसबीआई कार्ड प्राइम, सिटी यूनियन बैंक एसबीआई कार्ड प्राइम, क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड प्राइम, कर्नाटक बैंक एसबीआई कार्ड प्राइम, साउथ इंडियन बैंक एसबीआई प्लेटटिनम कार्ड और पीएसबी एसबीआई कार्ड प्राइम शामिल हैं।

इतना लगेगा चार्ज 

पार्टिसिपेटिंग क्रेडिट कार्ड यूजर्सडॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज के लिए एंट्री के समय अपना एसबीआई क्रेडिट कार्ड दिखाना होगा। जब लाउंज के पीओ टर्मिनल पर उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड को सफलतापूर्वक सत्यापित किया जाएगा, तभी प्रवेश की अनुमति होगी। वीजा और रुपे एसबीआई कार्ड वैलिडेशन के लिए कार्ड अकाउंट से 2 रुपये चार्ज किए जाएंगे, जो नॉन रिफंडेबल होगा। वहीं मास्टर एसबीआई कार्ड के लिए 25 डॉलर की टेंपरेरी फीस लगाई जाएगी, जिस अकाउंट से सेटल या डेबिट नहीं किया जाएगा।

इन नियमों को भी जान लें 

यदि कस्टमर के कंप्लीमेंट्री डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विजिट का कोटा पर कर लिया है, तो ट्रांजेक्शन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। कार्ड होल्डर लिमिट से ज्यादा इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते। इसके लिए एक्स्ट्रा चार्ज भी लग सकता है।  इस बात का भी ध्यान रखें ज्यादा से ज्यादा पॉलिसी ज्यादा कोई व्यक्ति एयरपोर्ट लॉन्च एक्सेस का लाभ भी नहीं उठा सकता है। एक्स्ट्रा शुल्क भरना पड़ सकता है। आमतौर पर समयसीमा 2 से 3 घंटे होती है।  

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews