Hindi News

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड के नियम, 10 जून से होंगे लागू, यूजर्स पर पड़ेगा असर, देखें खबर 

Last Updated:
एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस सुविधा माइल-स्टोन पर आधारित होगी। जून में नई नीति लागू होगी।
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड के नियम, 10 जून से होंगे लागू, यूजर्स पर पड़ेगा असर, देखें खबर 

AI Generated Image

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक “एचडीएफसी बैंक” ने क्रेडिट कार्ड को लेकर (Credit Card Rules) बड़ी घोषणा की है। टाटा न्यू इनफिनिटी और टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है जिसका प्रभाव कार्डधारकों पर पड़ेगा। अब यूजर्स को डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस का लाभ उठाने के लिए निर्धारित खर्च करना होगा।

नए नियमों के तहत अब यूजर्स इन दोनों क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करके सीधा घरेलू लाउंज एक्सेस नहीं सकते हैं। यह सुविधा माइलस्टोन पर आधारित होगी। बैंक तिमाही खर्च माइलस्टोन पर एयरपोर्ट लाउंज वाउचर जारी करेगा। नई पॉलिसी 10 जून 2025 से लागू होगी। कार्डधारक 9 जून तक घरेलू लाउंज का लाभ उठा सकते हैं। बता दें हर साल 8 यानि तिमाही में 2  फ्री डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस मिलता है। इसके लिए 2 रुपये का शुल्क लगता है।

50,000 रुपये के खर्च पर मिलेगा लाउंज वाउचर 

नए नियम लागू होने के बाद घरेलू लाउंज एक्सेस वाउचर प्राप्त करने के लिए इस कैलेंडर तिमाही में 50 हजार रुपये या उससे अधिक खर्च करना होगा। उपयोगकर्ता प्रति कैलेंडर तिमाही में 2 कॉम्पलिमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज वाउचर का लाभ उठा सकता है। योग्य  यूजर्स को एसएमएस और ईमेल भेजे जाएंगे। इसमें एक लिंक भी उपलब्ध होगा। पंजीकृत मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग करने के बाद 120 दिनों के भीतर लाउंज वाउचर क्लेम किया जा सकता है। वाउचर का इस्तेमाल पात्र लाउंज लिस्ट में 180 दिनों के भीतर किया जा सकता है।

इंटरनेशनल लाउंज के लिए नए नियम 1 जून से होंगे लागू 

एचडीएफसी बैंक ने टाटा न्यू इनफिनिटी क्रेडिट कार्ड-वीजा से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जो 1 जून से लागू होंगे। यह इस क्रेडिट कार्ड पर प्राथमिकता पास सिर्फ अनुरोध के आधार पर इश्यू होंगे। किसी किसी व्यक्ति को नया/नवीनीकृत/रिप्लेसमेंट कार्ड जारी किया है तो उत्पाद सुविधा लाभ के मुताबिक इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस का फायदा उठा सकते हैं।

ऐसे चेक करें घरेलू लाउंज एक्सेस के लिए योग्यता 

सबसे पहले एचडीएफसी बैंक नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉग इन करें। क्रेडिट कार्ड के सेक्शन में जाकर “टाटा न्यू क्रेडिट कार्ड” का ऑप्शन चुनवन। रिडीम रिवार्ड प्वाइंट कर क्लिक करें। “MyReward” के ऑप्शन पर जाएं और प्रोमो विवरण खर्च करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews