इस प्राइवेट बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड के नियम, यूजर्स जरूर जान लें, 20 जून से होंगे लागू, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। 4 कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस सेवा बंद होने वाली है। बैंक ने नोटिस जारी किया है। अन्य कई बदलाव भी हुए हैं। जिसकी जानकारी यूजर्स को होनी चाहिए।
credit card rules

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है। जो भी ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। चार फ्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज सर्विस बंद करने का ऐलान कर दिया गया है। कैशबैक और अन्य बेनेफिट्स से जुड़े बदलाव भी किए हैं। बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक नए नियम 20 जून 2025 से लागू होंगे।

रिवॉर्ड अर्जित करने और व्यय आधारित शुल्क छूट गणना से बाहरी रखी गई व्यय श्रेणियां में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इसे सिंपल बनाने के लिए ऐसे लेनदेन को निर्धारित 4-अंकीय मर्चेन्ट कैटेगरी कोड यानी एमसीसी के बजाय व्यय श्रेणी (उपयोगिता और दूरसंचार, किराया, वॉलेट लोड आदि)के आधार पर पहचाना जाएगा।

कैशबैक से जुड़े नए नियम (Credit Card Rules)

Myntra पर 7.50% तक कैशबैक कमाने का मौका मिलेगा, जो पहले 1% था। अधिकतम कैशबैक 4000 तक हो सकता है। वहीं फ्लिपकार्ट और क्लियरट्रीप पर 5% कैशबैक अभी भी जारी रहेंगे। हालांकि इसके इसकी लिमिट 4000 रुपये तक होगी। स्टेटमेंट मंथ के दौरान खरीदारी के लिए कमाए गए कैशबैक अगले स्टेटमेंट जनरेशन से तीन दिनों पहले क्रेडिट किए जाएंगे।

अभी भी मिलेगी ये सुविधाएं

पीवीआर, स्विग्गी, कल्ट फिट और उबर पर 4% अनलिमिटेड कैशबैक की सुविधा मिलेगी। अन्य सभी पात्र खर्चों पर एक प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक जारी रहेगा।  ईजी डिनर ऐप से खाना ऑर्डर करने या  रेस्टोरेंट में बिल पे करने पर 15% छूट मिलेगी। होगी वहीं पेट्रोल पंप ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज छूट मिलेगी, 400 रुपये से 4000 रुपये तक का खर्च होना चाहिए।

दिसंबर में लागू हुए थे नए चार्ज

बता दें दिसंबर 2024 में ही बैंक ने इस क्रेडिट कार्ड के लिए नए चार्ज लागू किए थे। अब एजुकेशन चार्ज, रेंट पेमेंट, वॉलेट लोड यूटिलिटी, पेट्रोल खर्च और ऑनलाइन गेमिंग पर तय लिमिट से ज्यादा खर्च करने पर एक प्रतिशत अतिरिक्त एक्स्ट्रा  शुल्क का भुगतान करना होगा। इंटरनेशनल लेनदेन भारतीय रुपये में करने पर 1.5% डायनेमिक करंसी कन्वर्जन चार्ज लगेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews