1 फरवरी से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान

आईसीआईसीआई बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियमों का ऐलान किया है। शुल्क में बदलाव हुआ है। उपयोगकर्ताओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए। 
credit card rules

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 1 फरवरी 2026 से नए नियम लागू होंगे। विभिन्न मर्चेंट कैटेगरी (एमसीसी) ट्रांजेक्शन के लिए रिवार्ड प्वाइंट्स प्राप्त करने के लिए खर्च निर्धारित किया गया है। लिमिट पूरा न करने पर रिवार्ड्स नहीं मिलेंगे। हालांकि यह रिवार्ड्स क्रेडिट कार्ड के प्रकार और एमसीसी पर निर्भर करेंगे।

आईसीआईसीआई बैंक रूबीX क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक सिक्योर्ड रूबीX क्रेडिट कार्ड, लीव द न्यू रूबी एक्स क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक सफीरो क्रेडिट कार्ड, लीव द न्यू क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक लीड द न्यू सफीरो क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक एमराल्ड क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक एमराल्ड प्राइवेट क्रेडिट लिए ट्रांसपोर्टेशन मर्चेन्ट कैटेगरी (एमसीसी 4111, 4112, 4784,और 4131) के ट्रांजेक्शन पर रीवार्ड प्वाइंट्स प्राप्त करने के लिए 20 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च करना होगा। कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम खर्च 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है। जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

इन क्रेडिट कार्ड्स के लिए 10 हजार रुपये लेनदेन जरूरी  

  • आईसीआईसीआई बैंक प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक प्लेटिनम चिप क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक इंस्टेंट प्लेटटिनम चिप क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक इंस्टेंट प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल प्लेटिनम चिप क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल कोरल प्लेटटिनम क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल कोरल कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेवर क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक कोरल क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक एनआरआई कार्ड
  • आइसीआइसीआइ बैंक सिक्योर्ड कोरल क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक लीव द न्यू कोरल क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक कोरल पायलट कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक मैनचेस्टर यूनाइटेड प्लेटिनम कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक मैनचेस्टर यूनाइटेड सिग्नेचर कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड
  • चेन्नई सुपर किंग्स आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक एक्सप्रेशन क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक सिक्योर्ड एक्सप्रेशन क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक पराक्रम क्रेडिट कार्ड
  • आईसीआईसीआई बैंक पराक्रम सिलेक्ट क्रेडिट कार्ड

इंश्योरेंस खर्चों के लिए रिवार्ड प्वाइंट के नियम 

ग्राहकों का मौजूदा अर्न रेट (एमसीसी 5960, 6300, 6381, 6399) पर 40 हजार रुपये तक के इंश्योरेंस खर्चे पर रिवॉर्ड पॉइंट मिलेगा। यह बदलाव सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेविंग क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।

बंद होगी ये सर्विस

आईसीआईसीआई बैंक 1 फरवरी से BookMyShow के जरिए कंप्लीमेंट्री मूवी की सुविधा बंद करने वाला है। यह बदलाव आईसीआईसीआई बैंक इंस्टेंट प्लेटिनम चिप क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक इंस्टेंट प्लेटटिनम क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews