Bank FD: इस बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, ग्राहकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न, 8% से ज्यादा हैं नई दरें

Bank FD

Bank FD: फिक्स्ड डिपॉजिट बचत के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है। कई बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज के साथ टैक्स छूट की सुविधा भी देते हैं। आरबीआई ने हाल ही में आयोजित हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक में एफडी के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन इसके बावजूद कई बैंकों ने ब्याज दरों में बदलाव किया है। हाल ही में डीसीबी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है।

बैंक के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 28 जून से 2023 से प्रभावी भी हो चुकी है। वरिष्ठ नागरिकों को आम नागरिकों की तुलना में 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। वर्तमान में बैंक 7 दिनों से लेकर 45 दिनों की एफडी पर 3.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। 46-90 दिनों की एफडी पर 4 फीसदी, 91 दिनों के लेकर 6 महीने की एफडी पर 4.75 फीसदी और 6 महीने से लेकर 12 महीने से कम की एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

डीसीबी बैंक 12 से 15 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.25 फीसदी और 18 महीने से 700 दिनों से कम की एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज ऑफर रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 700 दिनों से लेकर 36 महीने की एफडी पर मिल रहा है, आम नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 8 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.50 फीसदी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews