इस सरकारी बैंक ने बदले डेबिट कार्ड और ATM से जुड़े नियम, 1 सितंबर से होंगे लागू, यहाँ जानें डिटेल 

केनरा बैंक ने डेबिट कार्ड और एटीएम संबंधित शुल्क में बदलाव किया है। नए नियम 1 सितंबर 2026 से लागू होंगे। इसकी जानकारी ग्राहकों को पहले से होनी चाहिए। 
Banking New Rules october 2026

AI Generated Image

केनरा बैंक पब्लिक सेक्टर प्रमुख बैंकों में से एक है। यदि आपका भी अकाउंट इस बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बैंक ने डेबिट कार्ड और एटीएम से संबंधित नियमों (Debit Card Rules) में बदलाव किया है। कुछ सेवाओं के लिए शुल्क में वृद्धि, तो कुछ के लिए कटौती की गई है। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

डेबिट कार्ड इश्यूएंस शुल्क में बदलाव किया गया है। फ्री लिमिट से अधिक के लिए ग्रीन पिन रीजेनरेशन शुल्क में कटौती की गई है। 1 सितंबर से ग्राहकों  ग्रीन पिन रीजेनरेट करने के लिए केवल 5 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान चार्ज के रूप में करना होगा। वर्तमान में अलग-अलग कार्ड वेरिएंट क्लासिक/स्टैंडर्ड, प्लेटिनम, बिजनेस और सिलेक्ट/वर्ल्ड डेबिट कार्ड के लिए ग्राहकों को 23 रुपये शुल्क का का भुगतान करना पड़ता है।

ATM से जुड़े नए नियम 

ATM ट्रांजेक्शन संबंधित सर्विस चार्ज में भी बदलाव किए गए हैं। केनरा बैंक के एटीएम से अब ग्राहकों को एक कैलेंडर महीने में केवल 5 फ्री ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी। वर्तमान में फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट 6 है। यह बदलाव केवल सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर्स पर ही लागू होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रांजेक्शन की अधिकतम सीमा अभी भी 8 रहेगी।

सीमा से अधिक ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज 

केनरा बैंक के एटीएम से लिमिट से अधिक वित्तीय लेनदेन होने पर अब अधिक शुल्क का भुगतान करना होगा। चार्ज को बढ़ाकर 23 रुपये+जीएसटी कर दिया है, जो 1 सितंबर से लागू होगा। वर्तमान में शुल्क 20 रुपये प्लस जीएसटी है। इसमें यूपीआई कैश विड्रोल को भी शामिल किया गया है। नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए कोई बदलाव नहीं किया है।

फ्री लिमिट से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर यदि ग्राहकों के खाते में पर्याप्त राशि नहीं रहती है, तो ऐसी स्थिति में अब 23 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान चार्ज के रूप में करना होगा। वर्तमान में शुल्क 17 रुपये प्लस जीएसटी है। 1 सितंबर से यह बदलाव केनरा बैंक के साथ-साथ अन्य बैंकों के एटीएम से जुड़े लेनदेन पर भी लागू होगा।

यहाँ चेक करें केनरा बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड शुल्क 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews