इस धनतेरस-दिवाली गोल्ड में निवेश करके कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा, मिलेगा शानदार रिटर्न, ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन, जानें डीटेल

Diwali investment tips

Diwali Investment Tips: धनतेरस और दिवाली पर सोने की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। सोने को हमेशा के एक निवेश का बेहतर विकल्प माना गया है। महिलायें बुरे दिनों की सोच कर सोने के गहने बनाती हैं। सोने में निवेश करने के अनेक फायदे हैं। इसपर महंगाई का असर नहीं पड़ता है। साथ ही रिस्क भी कम होता है। इसकी डिमांड कभी कम नहीं होती है। इसे कभी भी बेचा जा सकता सकता है। फिजिकल गोल्ड को लोग आज भी खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन गोल्ड में अन्य तरीकों से भी निवेश (Gold Investment Tips) किया जा सकता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

रिजर्व बैंक ऑफ के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में रिटर्न के साथ-साथ सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है। इस स्कीम के तहत निवेशकों को फिजिकल, डिजिटल और डिमटीरियलाइज्ड का विकल्प दिया जाता है।

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेड फंड्स

गोल्ड ईटीएफ में फिजिकल गोल्ड को पेपर में दर्शाया जाता है। यह एक तरीके का डायरेक्ट इनवेस्टमेंट हैं। इसमें निवेशक फिजिकल गोल्ड ही जगह इसके स्वामित्व को खरीदने है। 1 ETF गोल्ड 1 ग्राम गोल्ड के बराबर होता है।

गोल्ड स्कीम

निवेश के लिए गोल्ड स्कीम भी बेहतर विकल्प बन सकता है। हालांकि यह अलग-अलग गहने के प्रकार पर निर्भर करता है। इसमें निवेसगो को एक निर्धारित राशि को एक निर्धारित समय के लिए गोल्ड में निवेश करना होता है। कई ज्वेलर्स गोल्ड स्कीम की सुविधा प्रदान करते हैं।

गोल्ड म्यूचुअल फंड

इन दिनों म्यूचुअल फंड का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। आप गोल्ड म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। इसके तहत निवेशक सोने में नहीं बल्कि गोल्ड माइनिंग कंपनियों में निवेश करते हैं।

डिजिटल गोल्ड

इन दिनों डिजिटल गोल्ड भी काफी ट्रेंडिंग है। धीरे-धीरे इसका प्रचलन भी बढ़ रहा है। इसमें सोना किसी प्रकार के डिजिटल पेमेंट की तरह काम करता है। निवेशक फिनटेक प्लेटफ़ॉर्म पर सोने को खरीदते और बेचते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान, स्कीम, फंड, शेयर मार्केट इत्यादि में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews