इस दिन नहीं मिल पाएगी आमजन को 2000 रूपये का नोट बदलने की सुविधा, आरबीआई ने जारी किया आदेश, पढ़ें पूरी ख़बर

RBI Update on Rs 2000 Note

RBI Update on Rs 2000 Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट से संबंधित बड़ी अपडेट जारी की है। दरअसल, 22 जनवरी को आरबीआई ने 19 इश्यू ऑफिस में 2000 रुपये के नोट को बदलने या डिपॉजिट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। दरअसल, भारत सरकार ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए आधे दिन के बंदी की घोषणा की है। इसलिए केन्द्रीय बैंक ने सोमवार को इन सुविधाओं को बंद रखने का आदेश जारी किया है। नोट एक्सचेंज की सुविधा पुनः मंगलवार 23 जनवरी से शुरू होगी।

2000 रुपये के नोट अभी भी वैध

2000 रुपये के नोट का प्रचलन 19 मई 2023 से ही बंद हो चुका है। लेकिन इन नोटों को आरबीआई ने अभी भी वैध मुद्रा के कैटेगरी में रखा। 9 अक्टूबर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्गम कार्यालयों में डिपॉजिट/एक्चेंज की सुविधा जारी है।

आरबीआई के इन निर्गम कार्यालयों में नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध

आरबीआई के अहमदाबाद, बेंगलुरू, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, भुबनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, मुंबई, पटना, नई दिल्ली और थिरुवन्तपुरम निर्गम कार्यालय में नोट को बदलवाने की सुविधा जारी है। यदि आप भी 2000 रुपये के नोट बदलवाना चाहते हैं तो आपको मंगलवार का इंतजार करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews