Hindi News

Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, नहीं बदले सोने के भाव, ये हैं ताजा रेट

Written by:Atul Saxena
Published:
Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, नहीं बदले सोने के भाव, ये हैं ताजा रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मागलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक सोमवार सुबह सोने की कीमत (Gold Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ, सोना पिछले बंद भाव पर ही खुला वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई।

सोमवार सुबह 22 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 46,050  रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) 61,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें – MP Government Job Alert : 10वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, जल्द करें एप्लाई

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,050 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 45,940 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 46,400 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,190 रुपये प्रति दस ग्राम है।
चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 50,260 रुपये प्रति दस ग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 46,940 रुपये प्रति दस ग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 49,100 रुपये प्रति दस ग्राम है तो चेन्नई सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 48,210 रुपये प्रति दस ग्राम है।

ये भी पढ़ें – Ashes 2021-22 : इंग्लैंड टीम के लिये नहीं खेलेंगे Sam Curran, चोट के वजह से सीरीज़ से बाहर

चार महानगरों में चांदी का भाव
दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 61,700 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 61,700 रुपये प्रति किलोग्राम है। उधर कोलकाता सराफा बाजार में भी चांदी की कीमत 61,700 रुपये प्रति किलोग्राम है जबकि चेन्नई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 65,800 रुपये प्रति किलोग्राम है।
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – अमिताभ बच्चन को लेकर चर्चाओं में MP के बीजेपी विधायक का यह ट्वीट, दी सलाह

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews