Hindi News

 270 दिन के FD पर मिल रहा 6% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 6 मई से नए रेट लागू

Published:
कोटक महिंद्रा बैंक ने मई में भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। कुछ टेन्योर पर अब कम रिटर्न मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
 270 दिन के FD पर मिल रहा 6% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 6 मई से नए रेट लागू

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। डॉमेस्टिक/एनआरओ/एनआरई एफडी के लिए नए रेट 6 मई 2026 से लागू हो चुके हैं। इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं प्रीमेच्योर विड्रोल की सुविधा भी मिलती है। सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को बैंक 2.75% से लेकर 6.80% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज की सुविधा बैंक दे रहा है, दरें 3.25% से लेकर 7.30% है। इससे पहले बैंक ने 16 अप्रैल को इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया था। 91 दिन के एफडी पर 4.25% ब्याज मिल रहा था, जो घटकर 4% हो चुका है। 180 दिन के टेन्योर पर अब 5.50% नहीं, बल्कि 5% रिटर्न मिलेगा।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

सबसे ज्यादा इंटरेस्ट  बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.80% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.30% है। 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम और 18 महीने से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर 6.70% ब्याज मिल रहा है। 3 साल से लेकर 4 साल से कम और 4 साल से लेकर 5 साल से कम तक के टेन्योर पर 6.40% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 2.75%
  • 31 दिन से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.50%
  • 91 दिन- 4%
  • 92  दिन से लेकर 179 दिन- 4.25%
  • 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 269 दिन- 5.50%
  • 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 363 दिन- 6%
  • 364 दिन- 6%
  • 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम- 6.50%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.70%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.70%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.80%
  • 3 साल से लेकर 4 साल से कम- 6.40%
  • 4 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.40%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.25%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews