अप्रैल में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला अभी भी जारी है। मई में एक और बैंक ने एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 मई एफडी की नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। जिसके बाद सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.10% ब्याज मिल रहा है।
एफडी में 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है। न्यूनतम सीमा 1,000 रुपये है। प्रीमेच्योर विड्रोल की सुविधा भी डॉमेस्टिक फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक दे रहा है, हालांकि इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 15-50 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 4.50% से लेकर 8.25% है।
ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विकसित करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि विभिन्न वित्तीय कारकों को ध्यान में रखते हुए बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं।
इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 666 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 8.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.25% है। 2 साल से लेकर 3 साल तक के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को बैंक 7.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 667 दिन से लेकर 2 साल तक और 3 साल से अधिक को 4 साल से कम के टेन्योर के लिए ब्याज दर 7.25% है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% इंटरेस्ट मिल रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 दिन से लेकर 45 दिन- 4%
- 46 दिन से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 181 दिन से लेकर 370 दिन- 6%
- 371 दिन से लेकर 665 दिन- 7.25%
- 666 दिन- 8.10%
- 667 दिन से लेकर 2 साल तक- 7.25%
- 2 साल से लेकर 3 साल तक- 7.50%
- 3 साल से अधिक और 4 साल तक- 7.25%
- 4 साल से लेकर 5 साल तक- 7%
- 5 साल से अधिक- 6.75%






